काशीपुर, अगस्त 6 -- Kashipur News: काशीपुर। आईटीआई कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आने से शिवम कुमार (15) पुत्र मनोज सिंह, निवासी दाभोरा टांडा, की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो अन्य वासु और अक्षय छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे में घायल दो अन्य वासु और अक्षय आपस में चचेरे- तहेरे भाई हैं। मृतक शिवम राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, बरखेड़ी में दसवीं कक्षा का छात्र था। वह पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर पर था। उसके पिता मनोज सिंह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। शिवम की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे में दो अन्य वासु और अक...