Kashipur News: सड़क हादसे का बहाना बनाकर मारपीट
काशीपुर, जुलाई 18 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। सड़क दुर्घटना का बहाना बनाकर पुरानी रंजिश के चलते मारपीट और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। आईटीआई थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रजपुरा रानी चापट निवासी राहत जान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 जुलाई की शाम उसका चचेरा भाई तौफीक लोहिया पुल से गांव लौट रहा था। आरोप है कि चापट गांव मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक सवार मुर्शरफ ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद घायल को अस्पताल ले जाने के बजाय मुर्शरफ ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी तथा रुस्तम, मोहम्मद हनीफ समेत अन्य लोगों को बुला लिया। बीच-बचाव करने पहुंचे राहत जान और अन्य ग्रामीणों से भी मारपीट की गई। आरोप है कि मुर्शरफ और इंतजार हुसैन ने इमरान का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.