काशीपुर, अगस्त 22 -- Kashipur News: काशीपुर। बड़े गुरुद्वारे के पीछे बाइपास रोड पर सड़क किनारे खड़े तीन पेड़ काटने को लेकर शुक्रवार रात हंगामा हो गया। स्थानीय लोगों ने पेड़ काटने का विरोध किया तो दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक और धक्कामुक्की हुई। विवाद की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कटे पेड़ों का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों के अनुसार बाइपास रोड पर प्लाटिंग का काम चल रहा है। आरोप है कि शुक्रवार रात कुछ लोगों ने निजी संपत्ति में लगे पेड़ों के साथ सड़क किनारे खड़े दो जामुन और एक कुकाट का पेड़ भी काट दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...