Kashipur News: संयुक्त किसान मोर्चा ने बाजपुर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
काशीपुर, अगस्त 10 -- Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एसडीएम ऋचा सिंह के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों और मजदूरों की समस्याओं के समाधान के साथ बाजपुर क्षेत्र के 20 गांवों की 5838 एकड़ भूमि के भूमि-धरी अधिकार तत्काल बहाल करने की मांग की गई।
किसान समस्याएं किसान नेताओं ने कहा कि बढ़ती कृषि लागत, फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलने और बढ़ते कर्ज के कारण किसान गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। मजदूरों के रोजगार और सामाजिक सुरक्षा के अधिकार भी प्रभावित हो रहे हैं। ज्ञापन में 20 गांवों के किसानों से छीने गए भूमि-धरी अधिकार वापस दिलाने, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के आधार पर सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने और फसलों की खरीद की कानूनी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.