Kashipur News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला लापता, गुमशुदगी दर्ज
काशीपुर, अक्टूबर 6 -- Kashipur News: काशीपुर। काशीपुर के विंध्यवासिनी कॉलोनी निवासी एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। लापता महिला एक निजी अस्पताल में स्टाफ के रूप में कार्य करती थी। पति ने एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पति ने पुलिस को बताया कि 7 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे उसकी पत्नी घर से अस्पताल के लिए निकली थी। सुबह 10 बजे अस्पताल प्रशासन द्वारा परिजनों को सूचित किया गया कि वह ड्यूटी पर नहीं पहुंची है। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और जान-पहचान के स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं मिला। आईटीआई कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि महिला की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.