Kashipur News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
काशीपुर, नवम्बर 7 -- Kashipur News: काशीपुर। ग्राम शिवलालपुर डल्लू में शुक्रवार दोपहर चारा लेने खेत गई 60 वर्षीय केलावती पत्नी नन्हे रास्ते में संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश मिलीं। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर ग्रामीणों ने उनके सड़क पर बेहोश पड़े होने की सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुत्रवधू नीमा ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के चार पुत्र और एक पुत्री हैं। मौत के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.