Kashipur News: संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिक लापता
काशीपुर, अगस्त 7 -- Kashipur News: काशीपुर। आईटीआई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बांसखेड़ा खुर्द से 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर उसकी बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। किशोरी की मां के अनुसार, उनकी बेटी दो अगस्त की दोपहर करीब एक बजे बिना बताए घर से चली गई थी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.