काशीपुर, जुलाई 22 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। साइबर सेल से मिली सूचना के आधार पर आईटीआई थाना पुलिस ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बाजपुर रोड शाखा के एक संदिग्ध बैंक खाते से अवैध निकासी के मामले में खाताधारक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने खाताधारक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक दीपक चौहान के अनुसार साइबर सेल ने 22 मई को खाते से 50 हजार रुपये की संदिग्ध निकासी की सूचना दी थी। इसके बाद 21 जुलाई को पुलिस टीम बैंक पहुंची। बैंक प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार खाता ग्राम कनकपुर निवासी अभिषेक के नाम पर है। बैंक स्टेटमेंट की जांच में सामने आया कि 22 मई को खाते में 97,546 रुपये जमा हुए, जिसके बाद उसी दिन 10 हजार रुपये एटीएम से, 50 हजार रुपये सेल्फ कैश और 30 हजार रुपये आधार इनेबल पेमेंट सिस्टम (एईपीएस...