काशीपुर, जुलाई 25 -- Kashipur News: दीप पाठक, काशीपुर। साइबर अपराधों पर कार्रवाई करते हुए काशीपुर पुलिस ने साइबर सेल रुद्रपुर से मिली संदिग्ध म्यूल बैंक खातों की जांच के बाद आठ खाताधारकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि इन खातों का इस्तेमाल देश के विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि के लेन-देन के लिए किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार आईडीबीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बंधन बैंक और एसबीआई की शाखाओं में संचालित खातों में करोड़ों रुपये का संदिग्ध लेन-देन मिला। आईडीबीआई बैंक के दो खातों में करीब 1.40 करोड़ और 95.40 लाख रुपये का लेन-देन सामने आया, जिनके खिलाफ विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...