Kashipur News: संत राजिन्दर सिंह जी महाराज 23 को काशीपुर में
काशीपुर, अक्टूबर 18 -- Kashipur News: काशीपुर। सावन कृपाल रूहानी मिशन के प्रमुख संत राजिन्दर सिंह जी महाराज 23 अक्तूबर को काशीपुर पहुंचेंगे। वह गढ़ीनेगी रोड स्थित कृपाल आश्रम में सत्संग के माध्यम से प्रेम, भाईचारे और मन की शांति का संदेश देंगे। सत्संग के बाद रात नौ बजे नामदान (आध्यात्मिक दीक्षा) कार्यक्रम आयोजित होगा। रविवार को कलश मंडप में आयोजित पत्रकार वार्ता में मिशन के मीडिया प्रभारी सौरव नरुला ने बताया कि कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों के हजारों श्रद्धालुओं के साथ विदेशों से आए भाई-बहन भी शामिल होंगे। आयोजन सावन कृपाल रूहानी मिशन की काशीपुर शाखा कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.