काशीपुर, अक्टूबर 22 -- Kashipur News: काशीपुर। मेन बाजार स्थित श्रीराधेहरि धर्मार्थ आयुर्वेदिक औषधालय में इस बार भी शरद पूर्णिमा की चांदनी रात में तैयार औषधीय गुणों से युक्त खीर 26 अक्तूबर को सुबह चार बजे से दमा, श्वांस रोगियों समेत श्वसन संबंधी अन्य रोगियों को खिलाई जाएगी। औषधालय के मंत्री अधिवक्ता संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि 25 अक्तूबर की शाम औषधालय में हवन-पूजन के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद खीर तैयार कर चांदनी रात में रखी जाएगी। 26 अक्तूबर को सुबह चार बजे से औषधालय में पंजीकृत लोगों को खीर वितरित की जाएगी। औषधालय के वैद्य डॉ. राकेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि शरद पूर्णिमा की चांदनी रात में तैयार औषधीय खीर का सेवन श्वांस, अस्थमा, नजला और गले समेत श्वसन संबंधी विभिन्न रोगों से पीड़ित लोग करते हैं। यह भी पढ़ें- शरद पूर्...