Kashipur News: श्रम विभाग की योजनाओं की दी जानकारी
काशीपुर, अगस्त 6 -- Kashipur News: काशीपुर। नगर निगम परिसर में गुरुवार को उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से मुख्यमंत्री श्रमिक शिक्षण सामग्री एवं मुख्यमंत्री श्रमिक स्वच्छता सामग्री योजना के तहत किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पंजीकृत श्रमिकों को किट वितरित करने के साथ ही श्रम विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मेयर दीपक बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सभी वर्गों के उत्थान के लिए बिना भेदभाव योजनाएं संचालित कर रहे हैं। उन्होंने श्रमिकों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.