काशीपुर, सितम्बर 11 -- Kashipur News: जसपुर। जिले से शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए चयनित राजकीय प्राथमिक विद्यालय सरवरखेड़ा द्वितीय के प्रधानाध्यापक नौ सिंह को पुरस्कार मिलने पर पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने सम्मानित किया। राज्यपाल ने नौ सिंह को पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। वह पूरे जिले में यह सम्मान पाने वाले अकेले शिक्षक हैं। पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने उनके भरतपुर स्थित निवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...