काशीपुर, अगस्त 1 -- Kashipur News: बाजपुर। श्रीरामभवन धर्मशाला में आयोजित 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचे। कथा व्यास आचार्य खीमानंद पांडे ने कहा कि भगवान शिव की आराधना साधकों की सर्वोत्तम साधना है और शिव भक्ति से ही जीव का कल्याण संभव है। कथा के दौरान उन्होंने भगवान ब्रह्मा और भगवान विष्णु के बीच श्रेष्ठता के विवाद तथा ज्योतिर्लिंग के प्राकट्य का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि देवताओं की प्रार्थना पर भगवान शिव अनंत ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रकट हुए। ब्रह्मा हंस और विष्णु वराह रूप धारण कर उसके छोर की खोज में निकले, लेकिन अंत नहीं मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...