काशीपुर, अगस्त 22 -- Kashipur News: काशीपुर। अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के सम्मान समारोह में शिक्षाविद डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय और साहित्यकार विनोद भगत को सम्मानित किया गया। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में ब्राह्मण समाज के उत्थान, एकजुटता, शिक्षा और सामाजिक सहभागिता को लेकर मंथन किया गया। शनिवार को नीझड़ा स्थित शिवालिक माउंट एकेडमी में महानगर अध्यक्ष पंडित शैलेंद्र कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित मनोज जोशी ने कहा कि समाज को सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से एकजुट होकर आगे बढ़ने की जरूरत है। वक्ताओं ने शिक्षा, राजनीति, सामाजिक सेवा, साहित्य और व्यापार के क्षेत्र में प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने तथा जरूरतमंद परिवारों और विद्यार्थियों की मदद के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।

हिंदी हिन्दु...