Kashipur News: शिकायत पर एसीएमओ ने किया स्किन सेंटर का निरीक्षण
काशीपुर, अक्टूबर 6 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिकायत पर रामनगर रोड स्थित डॉ. पुनीत सरना के स्किन सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने अभिलेखों की जांच की और कई अभिलेख कब्जे में लिए। शिकायतकर्ता ने स्वास्थ्य विभाग व अन्य उच्च अधिकारियों को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि संबंधित क्लीनिक में चिकित्सा प्रैक्टिस, मशीनों के संचालन, क्लीनिक रजिस्ट्रेशन तथा अन्य आवश्यक अनुमतियों को लेकर नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। शिकायत में क्लीनिक की व्यवस्थाओं, अग्निशमन सुरक्षा, सीवर ट्रीटमेंट एवं अन्य मानकों को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। मंगलवार को शिकायत की जांच के लिए एसीएमओ डॉ. हरीश पांडे तथा पीसीपीएनडीटी के गोपाल आर्य स्किन सेंटर पहुंचे। उन्होंने क्लीनिक के रजिस्ट्रेशन, डिग्री आदि अभिलेखों के साथ सें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.