Kashipur News: शादी का झांसा देकर सात साल तक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
काशीपुर, अक्टूबर 6 -- Kashipur News: बाजपुर। शादी का झांसा देकर एक युवती से करीब सात वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से मुकरने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र में किराये पर रहने वाली युवती ने तहरीर में बताया कि मुरादाबाद के मिलक क्षेत्र निवासी युवक ने उसे शादी का झांसा दिया था। आरोप है कि शादी का भरोसा दिलाकर युवक सात साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपी मुकर गया और उसके साथ गाली-गलौज व अभद्रता की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच महिला उपनिरीक्षक कुसुम को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.