Kashipur News: शादान इकबाल बने कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग जिलाध्यक्ष
काशीपुर, अक्टूबर 31 -- Kashipur News: काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी काशीपुर ने शादान इकबाल को सोशल मीडिया विभाग का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़कर पार्टी की गतिविधियों को सोशल मीडिया एवं डिजिटल माध्यमों के जरिए जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। नई जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस एआईसीसी सदस्य व प्रदेश उपाध्यक्ष अनुपम शर्मा के साथ अन्य कांग्रेसियों ने नवनियुक्त पदाधिकारी का स्वागत किया। नियुक्ति पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल, मुशर्रफ हुसैन, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष परम सिद्धू, प्रदेश उपाध्यक्ष इंदु मान, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सरिम सैफी, रियासत हुसैन, नगर निगम पार्षद शाह आलम आदि ने बधाई दी। यह भी पढ़ें- Nainital News: आदर्श बने एबीवीपी भीमताल के नगर मंत्री, याशिका कॉलेज इकाई अध्यक्ष
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.