Kashipur News: शांति व्यवस्था भंग करने पर एक गिरफ्तार
काशीपुर, जुलाई 29 -- Kashipur News: काशीपुर। आईटीआई कोतवाली पुलिस ने कोतवाली परिसर में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आईटीआई कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि 28 जुलाई को रजपुरा रानी चापट निवासी एक महिला ने शाने आलम के खिलाफ रास्ते में परेशान करने और धमकी देने की शिकायत दी थी। मामले में बुधवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। पूछताछ के दौरान आरोपी शाने आलम भड़क गया और शिकायतकर्ता दंपति से गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गया। पुलिस के समझाने के बावजूद वह विवाद करने पर अड़ा रहा, जिस पर उसे हिरासत में ले लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.