Kashipur News: शांति भंग में दो गिरफ्तार
काशीपुर, अगस्त 12 -- Kashipur News: काशीपुर। आईटीआई कोतवाली पुलिस ने चैती गांव में मारपीट और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि बुधवार को डायल-112 पर सूचना मिली कि चैती गांव में गंगापुर गोसाईं निवासी हरविंदर सिंह और चैती गांव निवासी अवतार सिंह के बीच मारपीट और गाली-गलौज हो रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे और दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों और अधिक उग्र हो गए। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने दोनों को धारा 170 बीएनएस के तहत हिरासत में लेकर परगना मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.