Kashipur News: शांति भंग में तीन गिरफ्तार
काशीपुर, सितम्बर 28 -- Kashipur News: काशीपुर। मारपीट कर रहे दो पक्षों के तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर पुलिस एक्ट के तहत चालान किया है। आईटीआई कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मोहन पांडे ने बताया कि हिम्मतपुर जाने वाले रास्ते पर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद गाली-गलौज और मारपीट हो गई। एक-दूसरे को देख लेने की धमकी देते हुए हुई मारपीट में उनके कपड़े तक फट गए। गश्त कर रही आईटीआई कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस ने सुखदेव सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी हिम्मतपुर, संजय बोरा पुत्र अर्पण सिंह बोरा निवासी वार्ड नंबर छह, हिम्मतपुर और मोहन सिंह पुत्र आनंद मोहन निवासी वार्ड नंबर एक, हिम्मतपुर को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.