Kashipur News: शहर की बड़ी आबादी को जलभराव की समस्या से मिलेगी निजात
काशीपुर, अक्टूबर 1 -- Kashipur News: काशीपुर। महेशपुरा मोड़ पर पुलिया निर्माण से शहर की बड़ी आबादी को जलभराव से निजात मिलेगी। करीब 28.50 लाख रुपये की लागत से पुलिया का निर्माण होगा। गुरुवार को मेयर दीपक बाली ने पुलिया के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मेयर बाली ने कहा कि बरसात में पानी की निकासी ठीक न होने के कारण नगर का आर्य नगर क्षेत्र जलभराव से बुरी तरह प्रभावित हो जाता था। पुलिया के बनने के बाद आर्य नगर क्षेत्र में जलभराव की समस्या नहीं आएगी। पुलिया का निर्माण लोनिवि विभाग करा रहा है। उन्होंने कहा कि बरसात के चलते शहर के विकास कार्य कुछ समय के लिए रुक गए थे, लेकिन अब बारिश रुकने के बाद सभी विकास कार्य फिर शुरू हो गए हैं। इस मौके पर एमएनए रविंद्र सिंह बिष्ट, लोनिवि के एई परवेज, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.