Kashipur News: विश्व शांति संदेश यात्रा की तैयारियों पर 25 अक्तूबर को होगी बैठक
काशीपुर, अक्टूबर 22 -- Kashipur News: काशीपुर। विश्व शांति संदेश यात्रा की तैयारियों को लेकर अंबेडकर पार्क जन कल्याण सेवा समिति की ओर से 25 अक्तूबर को बाजपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में यात्रा की रूपरेखा तय करने के साथ मार्ग निर्धारण, आर्थिक सहयोग, प्रशासनिक अनुमति, सुरक्षा, प्रचार-प्रसार और यात्रियों के ठहरने, भोजन व परिवहन की व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी। समिति के अनुसार, विश्व शांति संदेश यात्रा एक से छह दिसंबर तक निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ एक दिसंबर को काशीपुर की प्राचीन बौद्ध स्थली गोविषाण टीले के द्रोणासागर मैदान से होगा। छह दिसंबर को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर दिल्ली के अलीपुर रोड स्थित उनके संग्रहालय एवं निवास स्थल पर यात्रा का समापन होगा। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.