Kashipur News: विवाहिता के सिर पर पाटल से वार, पति समेत पांच ससुरालियों पर केस
काशीपुर, अक्टूबर 23 -- Kashipur News: बाजपुर। केलाखेड़ा क्षेत्र के ग्राम मडैयाहट्टू में एक विवाहिता पर उसके पति द्वारा पाटल से जानलेवा हमला करने और बीच-बचाव करने पहुंचे उसके माता-पिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता सिमरन कौर ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 27 मई 2026 को सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसका उत्पीड़न कर रहे थे। 13 अक्टूबर की रात पति ने नशे में उसके साथ मारपीट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.