Kashipur News: विधायक ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष चैकों का किया वितरण
काशीपुर, अक्टूबर 16 -- Kashipur News: काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने शुक्रवार को रामनगर रोड स्थित अपने कार्यालय में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त 3 लाख 15 हजार रुपये के 12 चेक वितरित किए। इनमें बेटियों की शादी, अग्निकांड से हुए नुकसान और परिवार के भरण-पोषण के लिए आर्थिक सहायता दी गई। विधायक ने ग्राम गिन्नीखेड़ा निवासी सुमन पत्नी स्व. नरेंद्र और काशीपुर के मोहल्ला कटरामलियान निवासी भावना पत्नी अजय कुमार को बेटी की शादी के लिए 25-25 हजार रुपये के चेक दिए। खड़कपुर देवीपुरा निवासी रमेश सिंह पुत्र इतवारी सिंह को 50 हजार और मोहल्ला कानूनगोयान निवासी बवीता पत्नी सोनू को अग्निकांड से हुए नुकसान की भरपाई के लिए 15 हजार रुपये दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.