Kashipur News: विधायक चीमा ने सुनीं जनसमस्याएं
काशीपुर, जुलाई 17 -- Kashipur News: काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याएं लेकर विधायक कार्यालय पहुंचे। विधायक ने प्रत्येक समस्या का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की और जनहित से जुड़े मामलों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.