Kashipur News: विधायक चीमा ने किया किसानों से संवाद
काशीपुर, जुलाई 9 -- Kashipur News: काशीपुर l विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने ग्राम बांसखेड़ा (रायपुर खुर्द ) में किसानों से संवाद कर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं बताई l बुधवार की शाम ग्राम बांसखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में विधायक चीमा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे l उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को सशक्त करने तथा ग्रामीण क्षेत्र का समग्र विकास करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है l किसने की समृद्धि ही देश और राज्य की प्रगति का आधार है l यहां कश्मीर सिंह, मुख्तियार सिंह, बलकार सिंह, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहेl
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.