Kashipur News: विधायक अरोरा के खिलाफ सपा का प्रदर्शन
काशीपुर, अगस्त 31 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विधायक पर प्रदेश का माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सपा के उत्तराखंड कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी और जिलाध्यक्ष रवि छाबड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एमपी चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गिरी ने कहा कि रुद्रपुर विधायक आपसी भाईचारा खराब करने का जो कुंठित प्रयास कर रहे हैं, वह अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष छाबड़ा ने कहा कि आपसी भाईचारा उत्तराखंड की पहचान है, लेकिन कुछ लोग 2027 के चुनाव की तैयारियों को लेकर महंगाई से आम जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। चीनी, तेल औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.