Kashipur News: वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, छात्रा घायल
काशीपुर, अक्टूबर 8 -- Kashipur News: काशीपुर। टांडा उज्जैन में प्रगति कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों को लेकर जा रहे ई-रिक्शा पर गुरुवार को बघेलेवाला नहर के पास तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से रिक्शा अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। हादसे में पैगा निवासी मिंटू की 10 वर्षीय बेटी उत्कृष्टि का हाथ फ्रैक्चर हो गया। जिसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जबकि रिक्शे में सवार अन्य बच्चे सुरक्षित हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया है। पैगा पुलिस चौकी प्रभारी विक्रम सिंह धामी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.