Kashipur News: वाल्मीकि शोभा यात्रा के अजय बन्नू बने अध्यक्ष
काशीपुर, अगस्त 19 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। वाल्मीकि शोभायात्रा को भव्य एवं सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए मंगलवार शाम वाल्मीकि धर्मशाला में समाज के बुजुर्गों और युवाओं की बैठक हुई। बैठक में अजय बन्नू को शोभायात्रा अध्यक्ष, रामकुमार मरदान को महासचिव और हरकेश चौधरी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में शोभायात्रा के आयोजन को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। विनय चौधरी ने अजय को अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा, जिसका मौजूद लोगों ने समर्थन किया। इसके बाद उन्हें पगड़ी पहनाकर शोभायात्रा की जिम्मेदारी सौंपी गई। वाल्मीकि सभा अध्यक्ष उमेश सौदा ने कहा कि समाज के सभी लोग मिल-जुलकर हर्षोल्लास के साथ शोभायात्रा निकालेंगे। वाल्मीकि पंचायत सरपंच डीपी रत्नाकर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए इस वर्ष शोभायात्रा को भव्य रूप देने का आह्वान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.