काशीपुर, अक्टूबर 23 -- Kashipur News: काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने शुक्रवार को वार्ड नंबर 3 में 1 करोड़ 14 लाख 75 हजार रुपये की लागत के पांच विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इनमें चार सड़कों का शिलान्यास और एक सड़क का लोकार्पण शामिल है। द्रोणासागर के पीछे 32.93 लाख, साईं धाम कॉलोनी में 20.32 लाख, सत्य धाम कॉलोनी में 3.95 लाख और मनकामेश्वर मंदिर के पास 34.47 लाख रुपये से सीसी व पीसीसी सड़कों और नालियों का निर्माण होगा। वहीं, संजीव के मकान से राम सिंह के मकान तक 23.08 लाख रुपये से बनी सड़क का लोकार्पण किया गया। महापौर दीपक बाली का वार्ड में स्थानीय लोगों ने स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...