Kashipur News: वर्क फार्म होम के नाम पर लाखों की ठगी
काशीपुर, अगस्त 16 -- Kashipur News: काशीपुर। एक व्यक्ति से वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 2.81 लाख रुपये की ठगी हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कुर्मांचल कॉलोनी कटोराताल निवासी महफूज आलम ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर ऑनलाइन पार्ट-टाइम जॉब का विज्ञापन देखकर वह जालसाजों के संपर्क में आए। ठगों ने शुरुआती टास्क पर बोनस देकर उनका विश्वास जीत लिया। इसके बाद कमीशन और इन्वेस्टमेंट के नाम पर अलग-अलग खातों और यूपीआई के माध्यम से उनसे 2,81,650 रुपये ट्रांसफर करा लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात ठगों की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 2.30 लाख की ठगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.