काशीपुर, सितम्बर 30 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। लाइब्रेरी से पढ़कर घर जा रहे युवक पर दो युवकों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। छात्र को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। ढकिया गुलाबो निवासी अभिषेक कुमार ने टांडा पुलिस चौकी में तहरीर देकर बताया कि 29 सितंबर की शाम 6:30 बजे वह लाइब्रेरी से पढ़कर अपने घर ढकिया गुलाबो जा रहा था। तभी शर्मा किराना स्टोर के सामने, छीना फार्म के पास दो अज्ञात युवकों ने पीछे से आकर उसे पकड़ लिया और जान से मारने की नीयत से सिर पर लोहे के कड़े से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- Lucknow News: युवक पर जानलेवा हमला, मोबाइल लूटा दोनों युवकों ने मुंह कपड़े से ढक रखा था, इसलिए वह उन्हें पहचान नहीं सका। हमले में वह बेहोश होकर गिर गया। शोर सुनकर आसपास के ...