Kashipur News: लाइट गुल होने से ब्लाइंड हो गई छात्रा की मर्डर मिस्ट्री
काशीपुर, अगस्त 22 -- Kashipur News: काशीपुर। छात्रा की हत्या के मामले में उसके घर से अंतिम मूवमेंट के दौरान बिजली गुल होने से पुलिस की जांच उलझ गई है। रात 12 से एक बजे के बीच बिजली नहीं होने के कारण सीसीटीवी कैमरों में छात्रा के घर से निकलने का फुटेज नहीं मिल पा रहा है। पुलिस अब मैनुअल तरीके से घटना का खुलासा करने में जुटी है। बीते गुरुवार सुबह रामनगर रोड स्थित धनौरी गांव में सड़क किनारे 19 वर्षीय कांति पुत्री बुच्ची झा निवासी विशाल नगर कॉलोनी, जसपुर खुर्द का शव मिला था। छात्रा के सिर और शरीर पर चोट के निशान मिले थे। पुलिस के कहने के बावजूद परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई। इसके बाद प्रतापपुर चौकी प्रभारी कौशल भाकुनी ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.