काशीपुर, अगस्त 24 -- Kashipur News: काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अलका पाल ने नगर निगम प्रशासन से लावारिस पशुओं के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के विभिन्न हिस्सों में बड़ी तादाद में लावारिस पशु खुलेआम सड़कों पर घूम रहे हैं और गंदगी फैला रहे हैं। वहीं, कूड़े के ढेर में भोजन तलाशने के कारण गोवंश की मर्यादा भी प्रभावित हो रही है। अलका पाल ने कहा कि पूर्व में नगर निगम की ओर से पशुओं को पकड़कर रखने की व्यवस्था की जाती थी। उनके मालिकों पर जुर्माना लगाकर निगम को राजस्व भी प्राप्त होता था। वर्तमान में सड़कों पर खुलेआम घूम रहे लावारिस पशुओं के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। पशुओं की आपसी लड़ाई से भी लोगों में भय रहता है। उन्होंने निगम प्रशासन से लावारिस पशुओं की रोकथाम के लिए शीघ्र अभियान चलाने की म...