Kashipur News: रोडवेज बसों का आज से अनिश्चितकालीन चक्का जाम
काशीपुर, अक्टूबर 30 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को काशीपुर डिपो के रोडवेज कर्मचारियों ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के कारण रोडवेज बसों का संचालन पूरी तरह ठप हो गया। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। डिपो परिसर में बसें नहीं मिलने से यात्री घंटों इंतजार करते और इधर-उधर भटकते नजर आए। कर्मचारियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि इससे पहले 23 अक्तूबर को भी एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया गया था। उस दौरान शासन और प्रशासन स्तर पर मांगों के समाधान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन लंबा समय बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें- Roorki News: रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई समान वेतन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.