काशीपुर, जुलाई 6 -- Kashipur News: काशीपुर। रोटरी क्लब आफ काशीपुर द्वारा शिक्षा को प्रोत्साहन एवं समाज सेवा के उद्देश्य से 7 जुलाई को सुबह 11:30 बजे एक विशेष निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम पंख का आयोजन स्थानीय गोविषाण हैरिटेज, बाजपुर रोड में किया जा रहा है। जिसमें खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा चयनित छात्राओं को 100 साइकिल वितरित की जायेंगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बासु देव गोल्यान, रोटरी इन्टरनेशनल डायरेक्टर लाल एवं विशिष्ट अतिथि जसवीर सिंह भाटिया, रवि प्रकाश अग्रवाल, देवेन्द्र कुमार अग्रवाल, शरत चन्द्रा, किशोर कटरू, पवन अग्रवाल, नीरव निमेश अग्रवाल, राजीव मित्तल, विनय कृष्णा, रोटरी क्लब आफ काशीपुर के अध्यक्ष संजय गोयल, सचिव रेखा अग्रवाल, संयुक्त सचिव प्राची अग्रवाल, प्रोजेक्ट चैयरमन राज मेहरोत्रा द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारम्...