Kashipur News: रैली निकालकर रक्तदान के लिये किया प्रेरित
काशीपुर, अक्टूबर 1 -- Kashipur News: काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने रक्तदान दिवस पर जनजागरूकता रैली निकालकर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। गुरुवार को कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या डॉ. दीपिका आत्रेय के निर्देश पर स्वयंसेवियों ने रैली निकाली। रैली महाविद्यालय से शुरू होकर महाराणा प्रताप चौक, मुख्य बाजार एवं पोस्टऑफिस रोड से होते हुए महाविद्यालय में समाप्त हुई। रैली के दौरान स्वयंसेवियों ने 'रक्तदान महादान', 'रक्तदान करें, जीवन बचाएं' जैसे संदेश लिखी तख्तियां लेकर लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान रासेयो की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वंदना सिंह, डॉ. गीता मेहरा, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रमा अरोरा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रंजना, डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. पुष्पा धामा आदि म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.