काशीपुर, सितम्बर 5 -- Kashipur News: काशीपुर। रामनगर रोड स्थित होटल में शनिवार को रियल एस्टेट काशीपुर संगठन की बैठक हुई। इसमें सभी सदस्यों ने भूमि उचीकरण शुल्क में पिछले साल अगस्त में हुई वृद्धि का विरोध किया। इस दौरान सात सितंबर को दोपहर 12 बजे मेयर दीपक बाली से नगर निगम में मिलने का समय निर्धारित किया गया। कहा गया कि विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और जिलाध्यक्ष भाजपा मनोज पाल से भी समय लिया जाएगा और सभी के समक्ष अपनी बात रखी जाएगी। साथ ही सीएम और शहरी विकास प्राधिकरण के सचिव से भी मिलकर अपनी मांगें रखी जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...