Kashipur News: रिक्त डॉक्टरों के पदों को भरने का किया जाएगा प्रयास
काशीपुर, अक्टूबर 8 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। कुमाऊं चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक डॉ. केके अग्रवाल ने गुरुवार को एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल का निरीक्षण कर सीएमएस डॉ. पीके दीक्षित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने इमरजेंसी, वार्ड, लैब और ओपीडी का निरीक्षण किया। साथ ही महिला रोग विशेषज्ञ कक्ष को हृदय रोग विभाग में शिफ्ट करने, ओपीडी पर्चा काउंटर को पुराने स्थान पर लाने और ओएसटी सेंटर को अन्य कक्ष में संचालित करने के निर्देश दिए।निदेशक ने कहा कि हृदय, हड्डी रोग विशेषज्ञ और फिजिशियन की कमी को जल्द दूर किया जाएगा और ऑक्सीजन प्लांट के लिए तकनीशियन तैनात किए जाएंगे। पर्याप्त दवाएं मिलने पर उन्होंने संतोष जताया और सीपीएस बजट से खरीद के निर्देश दिए। साथ ही अग्निशमन सुरक्षा मानकों को समय पर पूरा करने के भी निर्देश दिए। वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.