Kashipur News: रास्ते के विवाद में मारपीट
काशीपुर, जुलाई 21 -- Kashipur News: काशीपुर। रास्ते से निकलने के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। तहरीर पर आईटीआई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम धीमरखेड़ा निवासी गीता नेआईटीआई कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 16 जून सुबह साढ़े पांच बजे उसके पति राजेंद्र ड्यूटी पर जा रहे थे। पड़ोस में रहने वाले किशोर, सुखलाल और मनोज ने खाली पड़े प्लाट के पास उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए प्लॉट के सामने से जाने का विरोध किया। विरोध करने पर आरोपियों राजेंद्र पर हमला कर घायल कर दिया। गीता ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। गीता का कहना है कि हमले के बाद आरोपियों ने राजेंद्र के इलाज का खर्च देने का वादा किया था, लेकिन बाद में आरोपी मुकर गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.