काशीपुर, अक्टूबर 2 -- Kashipur News: बाजपुर। भारत विकास परिषद बाजपुर शाखा की ओर से नैनीताल रोड स्थित एक होटल में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम के सुरों से सजे इस मुकाबले में शानदार प्रस्तुति देकर डीएवी पब्लिक स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया। अब यह टीम 25 अक्टूबर को होने वाली प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता में बाजपुर शाखा का प्रतिनिधित्व करेगी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. पूनम पांडे, शाखा अध्यक्ष कुलदीप चैधरी, सचिव पवन गोयल व महिला संयोजिका अपूर्वा गर्ग ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: लिटिल एंजिल्स स्कूल बना संयुक्त विजेता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...