Kashipur News: राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड के अध्यक्ष बने हर्षभान चौधरी
काशीपुर, नवम्बर 6 -- Kashipur News: काशीपुर। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देशानुसार काशीपुर के गिरीताल स्थित दुर्गा कॉलोनी निवासी हर्षभान चौधरी को तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी की ओर से जारी पत्र में उम्मीद जताई गई है कि हर्षभान चौधरी अपनी पूरी शक्ति और सामर्थ्य के साथ प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत और सशक्त बनाने का प्रयास करेंगे। मनोनयन के बाद काशीपुर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.