Kashipur News: राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स में बाजपुर की जसकिरन ने हेप्टाथलॉन में जीता कांस्य पदक
काशीपुर, अक्टूबर 28 -- Kashipur News: बाजपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाजपुर की छात्रा जसकिरन कौर ने चेन्नई (तमिलनाडु) में 23 से 27 सितंबर तक आयोजित 41 वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में कांस्य पदक जीता। कॉलेज के खेल प्रभारी प्रभदीप सिंह ने बताया कि जसकिरन कौर ने अंडर-20 बालिका वर्ग की हेप्टाथलॉन स्पर्धा में 4498 अंक अर्जित किए और देश भर में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। जसकिरन बीए पंचम सेमेस्टर की छात्रा हैं। उनकी सफलता पर प्राचार्य प्रो. बीके सिंह ने उन्हें बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.