काशीपुर, जुलाई 15 -- Kashipur News: जसपुर। महुआडाबरा के रामलाल सिंह चौहान इंटर कॉलेज में हरेला सप्ताह के प्रथम दिन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अनेकों छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बुधवार को कॉलेज में हुई भाषण प्रतियोगिता में अनमोल राजपूत, अभिनव राज प्रथम, सुदीक्षा दूसरे, परी तथा यज्ञेस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य राजीव गंगवार ने हरेला पर छात्र-छात्राओं को विस्तृत जानकारी देते हुए पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। कृष्ण शर्मा, प्रियंका चौहान, दीपक चौहान प्रतियोगिता का निर्णायक रहे। यहां बलकरन सिंह, मदन पाल आदि रहे। यह भी पढ़ें- Champawat News: हरेला उत्साह के साथ मनाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...