काशीपुर, जुलाई 22 -- Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। तराई पश्चिमी वन प्रभाग की बन्नाखेड़ा रेंज में वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को अवैध लीसा तस्करी का बड़ा खुलासा करते हुए 480 टिन लीसे से भरे एक कैंटर को जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान चालक जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि परिचालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद लीसे के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर वाहन को सीज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वन क्षेत्राधिकारी बन्नाखेड़ा नवल किशोर कपिल को बुधवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी कि रानीखेत-भिकियासैंण क्षेत्र से बेतालघाट होते हुए एक कैंटर रामनगर की ओर अवैध लीसा लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही उप वन क्षेत्राधिकारी दीवान सिंह रौतेला के नेतृत्व में टीम गठित कर बन्नाखेड़ा, बैलपड़ाव, नया गांव और बरह...