काशीपुर, सितम्बर 19 -- Kashipur News: बाजपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा शाकर में सार्वजनिक गूल और रास्ते के निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए हैं। दोनों पक्षों ने शनिवार को एसडीएम ऋचा सिंह से मिलकर शिकायती पत्र सौंपे और एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने तहसीलदार को स्थलीय और अभिलेखीय जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। पहले पक्ष के दानिश, आरिफ हुसैन, इंतेखाब अली आदि ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खसरा संख्या 28 व 202 में वर्षों पुरानी सार्वजनिक गूल दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...