काशीपुर, अक्टूबर 26 -- Kashipur News: काशीपुर। नोएडा में आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) काशीपुर के मुक्केबाजों ने एक स्वर्ण समेत दो पदकों पर कब्जा जमाया। 24-25 अक्तूबर तक जेएसबी बॉक्सिंग एकेडमी में पहली यूपी मिनी बालक स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें साई काशीपुर के मुक्केबाजों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के 52 किग्रा भार वर्ग में मयंक सागर ने स्वर्ण तथा 49 किग्रा भार वर्ग में आयुष कुंडू ने रजत पदक प्राप्त किया। कोच सिकंदर पटेल ने बताया कि दोनों मुक्केबाज केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...