Kashipur News: यूपी के स्वार से लौट रहे बाइक सवार पर लोहे की रॉड से हमला
काशीपुर, अगस्त 5 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। पुरानी रंजिश के चलते चार युवकों ने यूपी के स्वार से लौट रहे बाइक सवार पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित के चाचा की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घटनास्थल का विवरण नानकार रानी गांव थाना स्वार यूपी निवासी अब्बास अली पुत्र नूर हसन महुआखेड़ा गंज में अपनी बहन के घर रहता है। बीते 20 जुलाई को वह महुआखेड़ा गंज से स्वार गया था। दोपहर को लौटते समय सरवंती फैक्टरी के पास पहले से घात लगाए बैठे गांव के अंजार, बहार, वाशिद अली और महबूब ने उसे रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद चारों ने उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। वहीं उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए।
घायल का उपचार राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस ने घायल को सरकारी अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.