काशीपुर, अक्टूबर 15 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के युवा प्रकोष्ठ ने कुंडेश्वरी पुलिस चौकी और एसडीएम कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काशीपुर आगमन पर नजरबंद किए जाने का विरोध जताया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर पूरे घटनाक्रम की जवाबदेही तय करने की मांग उठाई। गुरुवार को उक्रांद युवा प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पहले कुंडेश्वरी पुलिस चौकी का घेराव किया। पुलिस की ओर से संबंधित सवालों के जवाब एसडीएम से लेने की बात कहे जाने पर कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय मीडिया प्रभारी आयुष रावत और काशीपुर जिलाध्यक्ष प्...